Jabalpur crime news:भेड़ाघाट में सरपंच पर दागी गोली हालत गंभीर,निजी अस्पताल में भर्ती पुलिस जांच में जुटी

Sarpanch shot in Bhedaghat, condition critical, admitted to private hospital, police engaged in investigation

जबलपुर:भेड़ाघाट क्षेत्र के आकाश ढाबा में उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने शहपुरा घुसौर सरपंच पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस के अनुसार एक गोली सरपंच दुर्गेश पटेल के पेट में लगाते हुए निकल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है। उसके बाद घायल की हालत नाजुक होने से निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार सरपंच ढाबे खाना खाने पहुंचे थे तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने करीब से फायरिंग कर दी। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली लगते ही सरपंच जमीन पर गिर पड़े, वहीं हमलावर घटना के बाद फरार हो गए। उक्त घटना की सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है।पुलिस ने मामले में कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित का बयान दर्ज होते ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button