आजमगढ़:सनबीम एनुअल देखना पड़ा भारी हादसे में दो की मौत

रिपोर्ट:राजेंद्र प्रसाद
बिंद्रा बाजार आजमगढ़।सैद वारा सनबीम में एनुअल फंक्शन था फंक्शन से लौट रहे बाइक सवार की अज्ञात वाहन से टक्कर में बाइक सवार दोनों की मौत हो गई मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर काजीगांव निवासी संजय चौहान पुत्र सरवन कुमार उम्र 28 वर्ष वह चंदन चौहान पुत्र कल्पनाथ चौहान उम्र 25 वर्ष बाइक के द्वारा सनबीम एनुअल फंक्शन में गए थे पूरा परिवार बोलोरो से छोटा भाई रामू रामू की पत्नी साधना पिता सरवन कुमार माता सुभावती संजय की पुत्री श्वेता और रियाना बोलेरो से गए थे संजय चौहान वह चंदन चौहान बाइक से घर वापस आते समय फरिहा बाजार के पास किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए चंदन चौहान की मौके पर ही मृत्यु हो गई स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में संजय चौहान की भी मृत्यु हो गई संजय चौहान कुवैत रहता था अभी 20 दिन पूर्व घर आया था घर में रामायण पाठ चल रहा था की बेटी के विद्यालय सनबीम में एनुअल फंक्शन का कार्यक्रम मैं सम्मिलित होने के लिए गए थे संजय दो भाइयों में बड़ा था मृतक के दो पुत्री एक पुत्र है वहीं मृतक चंदन चौहान दो भाइयों में छोटा था अभी शादी नहीं हुई थी सूचना पर पहुंची मौके पर पुलिस दोनोंशवो को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




