आजमगढ़:सड़क किनारे अतिक्रमण कर मांस, मछली बेचने वालों को थानाध्यक्ष ने हटाया,दी चेतावनी

रिपोर्ट:विवेकानंद पांडे
दीदारगंज – आजमगढ़:दीदारगंज चौक पर बगैर लाइसेंस के धड़ल्ले से मटन और चिकन की दुकानें संचालित हो रही हैं। ऐसे दुकानदार न तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम का पालन कर रहे हैं और न ही अतिक्रमण का। दुकान के आसपास साफ-सफाई का ध्यान भी नहीं रख रहे हैं। इससे मांस खाने के शौकीन लोगों की सेहत बिगड़ने का अंदेशा हर समय बना रहता है। वहीं, राहगीर भी दुर्गंध से परेशान रहते हैं। शाम को सड़क किनारे मांस बेचने से जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसे संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष दीदारगंज अखिलेश कुमार ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर मास मछली बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी देकर सड़क किनारे से दुकान को हटवाकर, सड़क से दूर बेचने का हिदायत दी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि दीदारगंज चौक के अंबारी रोड पर मांस मछली की दुकान अतिक्रमण के दायरे में संचालित हो रही थी जिन्हें हटाया गया तथा हिदायत दिया गया कि आक्रमण के दायरे में अगर दुकान संचालित की गई तो कार्यवाही की जाएगी।





