Azamgarh news:भाजपा जिला उपाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, हुआ भव्य स्वागत-सम्मान
Atraulia. The state president arrived at the residence of the BJP district vice president and was given a grand welcome.

रिपोर्ट: चन्द्रेश यादव
स्थानीय क्षेत्र में गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का आगमन हुआ। अतरौलिया विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम के उपरांत वह भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी हर्षित सिंह के रामपूजन सिंह चौक स्थित आवास पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। परिवारजनों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात परिजनों ने श्री चौधरी का मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू के परिजनों से भेंट की और कुशलक्षेम पूछा।प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और संगठन निरंतर जनसेवा व विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता तक सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रदेश अध्यक्ष के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।



