आजमगढ़:विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची महमूदपुर गांव में,ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: विवेकानंद पांडे
दीदारगंज – आजमगढ़:दीदारगंज क्षेत्र के महमूदपुर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत सोमवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को सारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सुनीता यादव ग्राम पंचायत अधिकारी, राजेश यादव ग्राम प्रधान, रामनारायण पांडेय, अजय सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष दीदारगंज, शम्मू आजमी, राम आशीष चौहान, मनोज कुमार कृषि विभाग से मौजूद रहे।कार्यक्रम में सुनीता यादव ग्राम पंचायत अधिकारी ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा का दुनिया में भारत का जो सम्मान बढ़ा है, वह प्रधानमंत्री के विकास योजनाओं के चलते ही संभव हो सका है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिलें जिससे कोई भी पात्र योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे। इस मौके पर लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।






