Azamgarh news:पिहार गौशाला की दुर्दशा उजागर, विहिप-बजरंग दल ने उठाई कार्रवाई की मांग
The plight of the Pihar cow shelter has been exposed, and the VHP and Bajrang Dal have demanded action.

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के विकास खंड हरैया स्थित पिहार गौशाला का विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त गौरक्षा दल ने निरीक्षण किया, जहाँ गौशाला की हालत देखने के बाद कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश देखने को मिला। दल ने आरोप लगाया कि गौशाला में व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं और गायों की देखभाल में घोर लापरवाही सामने आई है। निरीक्षण दल में जिला गौरक्षा प्रमुख लाल कृष्ण दुबे, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री अभिषेक सिंह उधम, प्रांत गौरक्षा प्रमुख अंशुमान राय, सह-संयोजक बजरंग दल अंशुमान राय, प्रखंड मंत्री विहिप शुभम सिंह, स्थानीय प्रखंड मंत्री सूर्यभान पटेल, प्रखंड अध्यक्ष अंशु गुप्ता, विजय कुमार शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।दल के अनुसार निरीक्षण के दौरान गौशाला में alarming स्थितियाँ सामने आईं ,परिसर में गंदगी और अस्वच्छ वातावरण देखने को मिला, स्वच्छ पानी व पर्याप्त चारा की व्यवस्था न होने का आरोप लगाया गया,बीमार एवं दुर्बल गायों के इलाज का अभाव रहता है,मृत पशुओं के अवशेष मिलने की पुष्टि हुई,सरकारी अनुदान के उपयोग पर सवाल उठाए,टीम का कहना है कि यह गौशाला “सेवा केंद्र कम और उपेक्षा का केंद्र अधिक” प्रतीत हो रही थी। कार्यकर्ताओं ने प्रबंधन व संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। निरीक्षण के बाद जिला गौरक्षा प्रमुख लाल कृष्ण दुबे ने कहा“यह दृश्य अत्यंत दुखद और शर्मनाक है। जिस तरह गायों की उपेक्षा हो रही है, यह गौशाला कम और गौवंश का कब्रिस्तान अधिक प्रतीत हो रहा है। इसे किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”उन्होंने कहा कि संगठन जल्द ही इस मुद्दे को उच्च प्रशासनिक स्तर तक ले जाएगा।विहिप-बजरंग दल ने जिला प्रशासन को पत्र सौंपकर निम्न मांगें कीं गई,दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा स्वच्छता, चारा, पानी और चिकित्सा व्यवस्था का तत्काल सुधार किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कारवाई न हुई, तो गौवंश संरक्षण के लिए व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।



