Azamgarh news :दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार
दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना पवई, अंतर्गत वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त अनुज गौड़ उर्फ गोलू पुत्र कमलेश गौड़ निवासी डेमरी थाना बडहलगंज, जनपद गोरखपुर (वर्तमान पता – गीता नगर सोसाइटी, गली नं० 59, थाना गोडोदरा, जिला सूरत, गुजरात) द्वारा जबरन उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया गया तथा अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया गया। मना करने पर अभियुक्त द्वारा वादिनी के माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त प्रकरण में थाना पवई पर मु0अ0सं0 229/25 धारा 64/351(3) भा0द0वि0 व 67ए आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया।
आज सोमवार को थाना पवई पुलिस टीम उ0नि0 लालबहादुर बिन्द, मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त अनुज गौड़ उर्फ गोलू पुत्र कमलेश गौड़ निवासी डेमरी थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर (वर्तमान पता – गीता नगर सोसाइटी, गली नं० 59, थाना गोडोदरा, जिला सूरत, राज्य गुजरात, उम्र लगभग 26 वर्ष) को आजमगढ़ बस अड्डे पर समय करीब 06.15 बजे गिरफ्तार किया गया।
अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



