योगेश सरोज की मुस्तैदी से पकड़ा गया असलहा तस्कर,भेजा गया जेल
Gambhirpur police's big success: Youth arrested with country-made revolver and cartridges

आजमगढ़। अपराध और असलहा तस्करी पर रोक लगाने के अभियान के तहत गंभीरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे उप निरीक्षक योगेश कुमार सरोज ने सतर्कता और तत्परता दिखाते हुए एक अभियुक्त को अवैध देशी रिवाल्वर व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक योगेश सरोज क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोहम्मदपुर भिटिया मोड़ पर अवैध असलहा लेकर खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त नन्हे कंकाली उर्फ इरशाद पुत्र जलील निवासी मोहम्मदपुर भिटिया को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक देशी रिवाल्वर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।स्थानीय लोगों ने उप निरीक्षक योगेश सरोज की इस सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि उनकी मुस्तैदी से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है।



