Azamgarh news:शिव मंदिर में चोरी, घटना सीसी कैमरे में कैद
Theft in Shiva temple, incident captured on CCTV camera

आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र में एक मंदिर से दान पेटी तोड़कर नकदी चोरी कर ली गई। यह घटना मंगलवार रात को हुई, जबकि मंदिर रानी की सराय थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।
चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।सीसीटीवी फुटेज में एक चोर रात के समय मंदिर में प्रवेश करता दिख रहा है। उसने शर्ट और लोअर पहना हुआ था। चोर ने मंदिर में रखी दान पेटी को तोड़कर उसमें से पैसे चुरा लिए।चोरी की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई जब स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे। पूर्व प्रधान राम आलम राय ने पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



