Azamgarh news:कैंप लगाकर बढ़ाएं फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति: जिलाधिकारी

Increase the progress of farmer registry by organizing camps: District Magistrate

आजमगढ़, 5 नवंबर,फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने ऐसे राजस्व ग्राम जिनमें पीएम किसान लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री का काम सर्वाधिक संख्या में लंबित है, उनमें कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इन कैम्प का आयोजन दिनांक 6 नवंबर से 5 दिसंबर तक किया जाएगा। प्रत्येक विकास खंड के न्यूनतम प्रगति वाले 30 गांवों का रोस्टर जारी किया गया है। कैम्प का आयोजन प्रातः नौ बजे से सायं पांच बजे तक किया जाएगा जिसमें उस गांव के कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिक, पंचायत सहायक, सचिव, रोजगार सेवक द्वारा ऐप के माध्यम से तथा संबंधित गांव के निकटस्थ सहज जन सेवा केंद्र के प्रतिनिधि द्वारा फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का कार्य किया जाएगा। बड़ी संख्या में जनपद के किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य लंबित रहने के कारण जिलाधिकारी द्वारा राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को इस कार्य में प्रगति लाने एवं शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। फार्मर रजिस्ट्री तैयार न होने की दशा में जनपद के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं। अतः जिलाधिकारी महोदय ने एक बार सभी किसानों से अपील की है कि वे स्वयं सहज जनसेवा केन्द्र पर जाकर अथवा ऐप के माध्यम से अपनी फार्मर रजिस्ट्री समय रहते बनवाना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें निर्बाध रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button