गाजीपुरविकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत करंडा के बसंतपट्टी में लोक संवाद कार्यक्रम में बीडीओ ने दिलाई शपथ

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत करंडा ब्लाक अंतर्गत बसंतपट्टी ग्राम पंचायत में लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह रिंकू व विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव के उपस्थिति में ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उनकी पात्रता पूरी करने वाले ग्रामीणों से अपील किया कि वो योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने उज्ज्वला, पीएम आवास, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन आदि के बारे में जानकारी दी। योजनाओं की जानकारी देने के लिए वैन भी गांव में पहुंची थी। खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव ग्रामीणों को पंचप्रण की शपथ दिलाई,कार्यक्रम के नोडल अफसर राजकुमार कुशवाहा रहे।
इस मौके पर ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशीष दूबे, एडीओ समाज कल्याण अमित कुमार, बीसीएम चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी,सचिव अवनीश कुमार सचिव मनोज यादव, जेई एम.आई आर.के रंजन,पशु चिकित्साधिकारी डॉ रजनीश यादव,चिकित्सक डॉ जनार्दन यादव समेत तमाम ग्रामवासी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button