Azamgarh news:काश राजेश जैसे हो जाते सभी शिक्षक तो हो जाता गरीब बच्चों का भी भला
If only all teachers were like Rajesh, poor children would also benefit.

मार्टिनगंज-आजमगढ़
रिपोर्ट शिवम सिंह
शिक्षा क्षेत्र मार्टीनगंज के फुलेश स्थित कम्पोजिट विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय में पढ़ने वाले गरीब व निर्बल वर्ग के बच्चों को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश गुप्ता ने २१ बच्चों को ड्रेस दिया जिसका विवरण जिला कोषाध्यक्ष भाजपा लालगंज दिनेश जायसवाल , मंडल भाजपा अध्यक्ष दीदारगंज मनीष सिंह बंटी व भाजपा के सुभाष गुप्ता व प्रधान प्रतिनिधि विशाल राजभर के हाथों किया गया। जबकि अभी तक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विभाग की तरफ से ड्रेस नहीं आया है । ड्रेस पाकर खुशी से बच्चों के चेहरे खिल उठे।काश शिक्षक राजेश गुप्ता जैसे सभी शिक्षक हो जाते तो गरीब बच्चों का हो जाता भला ।इस अवसर पर कैलाश राम,राजेश कुमार,आतिका सदफ, अशोक कुमार गुप्ता,प्रमोद कुमार,जगदीश,शिव प्रकाश मिश्र, बृजनाथ यादव,मंजू मिश्रा, अनीता भारती,सुमन यादव,सीमा यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे



