पुलिस पर हमला:आजमगढ़ में दो गुटों के विवाद ने लिया उग्र रूप, कई घायल

Police attack: Dispute between two groups in Azamgarh turns violent, several injured

आजमगढ़। थाना निजामाबाद क्षेत्र के गंधुवई बड़नपुर (नट बस्ती) गांव में मंगलवार सुबह करीब छह बजे दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना उग्र हो गया कि पुलिस पर ही पथराव कर दिया गया। उपनिरीक्षक परमात्मा यादव सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के दौरान सड़क पर जाम लग गया और ग्रामीण दहशत में घर छोड़कर भाग खड़े हुए।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, उपनिरीक्षक परमात्मा यादव अपने हमराहियों के साथ नंदनगर बाजार में चेकिंग कर रहे थे, तभी गंधुवई बड़नपुर में झगड़े की सूचना मिली। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने देखा कि दोनों ओर से पत्थरबाजी हो रही थी। भीड़ के बीच कई लोग अवैध असलहे, डंडे और सरिए लेकर मौजूद थे।पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस पर ही पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। डायल 112 की गाड़ियां भी पहुंचीं, पर भीड़ ने उन पर भी हमला कर दिया। उपद्रव सुबह छह बजे से आठ बजे तक जारी रहा, जिससे फरिहा–कप्तानगंज लिंक मार्ग बाधित रहा और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई।थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में 18 नामजद और 10–15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजदों में असलम, गोलू, आतिल, नौशाद, महबूब, गफ्फार, अरशद, शाहिद, इसरायल, साधू, अनवर, मिस्टर, रहमान, टिल्लू, जाहिद, सलमान, इल्ताफ और अलाऊ समेत कई ग्रामीण शामिल हैं।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरिहा रेलवे फाटक के पास से पांच आरोपियों अनवर पुत्र हनीफ (35), रहमान पुत्र दुद्धु (35), मिस्टर पुत्र जब्बार (32), साधू पुत्र सकूर (55) और टिल्लू पुत्र दुद्धु (52), सभी निवासी गंधुवई बड़नपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button