आजमगढ़ में महिलाओं की चीख सुनकर जुटी भीड़,12 फीट का अजगर देख उड़ गए लोगों के होश,पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा की पहल पर वन विभाग ने अजगर किया रेस्क्यू
कलन्दपुर में धान के खेत में दिखा अजगर ,मचा हड़कंप,पूर्व मंत्री ने अजगर को पकड़ने के लिए जिला अधिकारी से किया बात

आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के झिरुआ कमालपुर (कलंदरपुर) मे बृहस्पतिवार की शाम लगभग 5:00 बजे राजेश सरोज के धान खेत में लगभग 12 फीट का अजगर दिखा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया अजगर दिखने की सूचना पर पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने जिला अधिकारी आजमगढ़ से दूरभाष पर अजगर को तत्काल पकड़वाने के लिए बात किया जिलाधिकारी ने डीएफओ को निर्देशित किया। , डी एफ ओ की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्कीयू करके सेहदा जंगल मे छोड़ने के लिए लेकर चली गई।
जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के झिरुआ कमालपुर (कलंदरपुर )मे राजेश सरोज पुत्र बाबूराम के खेत में महिलाएं बृहस्पतिवार की शाम को लगभग 5:00 बजे धान की फसल काट रही थी इस समय महिलाओं ने खेत में अजगर देखा, जिसको देखकर महिलाएं डर गई और शोर मचाने लगी शोर सुनकर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, वही पूर्व मंत्री व भाजपा नेता डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने जिला अधिकारी आजमगढ़ से दूरभाष पर अजगर को तत्काल पकड़वाने के लिए बात किया, जिलाधिकारी ने डीएफओ को निर्देशित किया। , डी एफ ओ की सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंजर गुलाब चंद, वन दरोगा आशू पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्कीयू करके उसे सेहदा के जंगल में छोड़ा गया। वन विभाग द्वारा जब अजगर का रेस्कीयू कर लिया गया तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सास लीं।



