नगर पंचायत निजामाबाद द्वारा नहीं किया जा रहा छिड़काव कस्बे में डेंगू का प्रकोप जारी
Nizamabad Nagar Panchayat is not spraying, dengue outbreak continues in the town

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद/आजमगढ़।निजामाबाद नगर पंचायत में गंदगी का भंडार और साफ सफाई और छिड़काव न होने के कारण डेंगू का प्रकोप जारी है।करीब तीन महीना होने वाला है मगर गंदगी और छिड़काव नहीं होने के डेंगू का कहर जारी है।निजामाबाद के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश दुबे का पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती था वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक जी का पूरा परिवार वह खुद डेंगू से प्रभावित हैं वरिष्ठ पत्रकार रवि पाठक का पूरा परिवार डेंगू से प्रभावित था वरिष्ठ पत्रकार ओ पी गुप्ता का पूरा परिवार डेंगू की चपेट में आ गया था।पूरे थाने के सिपाही डेंगू के चपेट में थे किसी तरह ड्यूटी कर रहे थे हमारे निजामाबाद के थाना प्रभारी और वरिष्ठ उपनिरीक्षक सविंदर राय खुद डेंगू की चपेट में आ गए थे।पूरा कस्बा डेंगू की चपेट में है मगर निजामाबाद के नगर अध्यक्ष अलाउद्दीन और अधिशाषी अधिकारी के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है।आज तक कभी छिड़काव नहीं हुआ।हर वार्डो में गंदगी का अंबार लगा है मगर नगर अध्यक्ष को फुर्सत ही नहीं है देखने की।इतिहास में आज तक इतनी महामारी नहीं आई थी जिससे आज तक नगर वासी इतने दिनों तक डेंगू के प्रकोप को झेल रहे हैं।नगर का कोई ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जिसके घर के लोग डेंगू के प्रकोप को झेला नहीं होगा।सभी लोग अस्पताल में जाकर हफ्ते भर जाकर तब वापस आ रहे है।कस्बे और आस पास के अस्पताल मरीजों से भरे हैं।यह सब गंदगी साफ सफाई न होने के कारण हो रहा है।मच्छरों के काटने से डेंगू हो रहा है।मगर नगर पंचायत निजामाबाद में मच्छर मारने की दवा ही नहीं है।नगर पंचायत अध्यक्ष को दिखाई ही नहीं दे रहा है कि नगर के लोग तीन महीने से डेंगू से त्रस्त है लोग अस्पताल में भर्ती हो कर अपनी जान बचा रहे हैं।उपजिलाधिकारी निजामाबाद और सीएमओ खुद एक बार नगर पंचायत का दौरा करे तब नगर की वास्तविकता समझ में आएगी कि निजामाबाद में कितनी साफ सफाई हो रही है।कन्या पाठशाला वार्ड संख्या 11 हरिऔध नगर खुद गंदगी को दर्शाता है कि कस्बा में कितना साफ सफाई हो रही है।



