Azamgarh news:स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, पद के अनुरूप कार्य की मांग
Health workers submitted a memorandum to the CMO, demanding work according to their posts.

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद में एएनएम से एएनएम (एचएस) के पद पर प्रमोशन मिलने के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों में नाराज़गी बनी हुई है। शुक्रवार को प्रमोशन प्राप्त स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपा।कर्मचारियों का कहना है कि छह महीने की ट्रेनिंग पूरी करने और पदोन्नति मिलने के बावजूद उन्हें अब भी एएनएम के कार्य ही सौंपे जा रहे हैं, जो अनुचित है। उन्होंने मांग की कि उन्हें उनके पद के अनुरूप दायित्व और कार्य सौंपे जाएं ताकि वे अपनी जिम्मेदारी प्रभावी ढंग से निभा सकें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि विभागीय प्रक्रिया पूरी होते ही उन्हें उनके पद के अनुसार कार्यभार सौंपा जाएगा। फिलहाल उन्होंने कर्मचारियों से कुछ दिनों तक सहयोग करने की अपील की और कहा कि जैसे ही विभागीय स्तर पर संसाधन उपलब्ध होंगे, उन्हें उचित पदस्थापन दिया जाएगा।



