Azamgarh news:महिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

The birth anniversary of a girl child was celebrated at the women's hospital.

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के जिला महिला चिकित्सालय में मुख्य अतिथि के रूप में डा0 प्रियंका मौर्या सदस्य राज्य महिला आयोग उ0प्र0, के द्वारा जिला महिला चिकित्सालय आजमगढ़ में पैदा हुए नवजात कन्या शिशु एवं उनकी माताओं को जिला महिला चिकित्सालय एवं महिला बाल कल्याण की तरफ से सम्मनित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा0 प्रियंका मौर्या ने अपने भाषण में लोगों को कन्या शिशुओं के लाालन-पालन, टिकाकरण, शिक्षा, रोजगार के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास तथा सम्बन्धित योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया। डा0 मौर्या ने कहा कि महिलायें परिवार समाज एवं राष्ट्र निर्माण की न्यू होती है। आज हमारे समाज में बदलाव आया है, लेेकिन अभी भी नारी विषमता तथा कन्याभ्रूण, हत्या जैसी सूचनायें यदा-कदा मिलती रहती है। हम सब का यह नैतिक दायित्व है कि इस चुनौती का सामना कर तथा सरकारी योजनाओं के लाभ को जन-जन तक पहुचायें। डा0 प्रियंका मौर्या द्वारा कन्या शिशुओं को बेबी किट प्रदान किया तथा उनकी माताओं का माल्याणपण कर सम्मानित किया तथा प्रत्येक माताओं को सॉल भेट किया गया। गोष्ठी उपरान्त आज डिस्चार्ज होने वाले सभी माताओं एवं शिशुओं को सरकारी एम्बुलेन्श तक अपने साथ पहुचाया। गोष्ठी को एस0डी0एम0 सदर, परियोजना प्रबन्धक सुबोध कुमार सिंह ने भी सम्बोधित किया। गोष्ठी में मरीज, मरीजों के तीमारदार एवं जिला महिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मी मौजूद रहें। गोष्ठी का संचालन डा0 विनय कुमार सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button