Azamgarh news :पुलिस ने 02 वारण्टी किये गिरफ्तार
पुलिस ने 02 वारण्टी किये गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर आजमगढ़ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में वारण्टियों/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गम्भीरपुर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
आज शुक्रवार को उ0नि0 ज्ञानप्रकाश यादव मय हमराह का0 आनन्द कुमार एवं का0 संदीप सिंह द्वारा ग्राम खानुपुर मदारपुर में दबिश देकर मुकदमा संख्या 8790/2024 धारा 323, 504, 506, 427 भा0द0सं0 से संबंधित 02 नफर वारण्टीगण को समय लगभग 11:00 बजे पूर्वाह्न उनके घर से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार वारण्टीगण का विवरण :- अमित कुमार पुत्र मिनकू निवासी ग्राम खानुपुर मदारपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
रामपलट पुत्र फिरतु निवासी ग्राम खानुपुर मदारपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद में वारण्टियों/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान लगातार संचालित है, जिसके अंतर्गत थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा यह उल्लेखनीय कार्यवाही की गई है।



