Azamgarh news :दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा उपस्थित थाना आकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 17.10.2025 को वादी की नाबालिग नातिन को अभियुक्त रवि पुत्र सुबाष सरोज ग्राम सराय मोहन बरबसपुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया व उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 299/2025 धारा 137(2)/87 BNS, बनाम रवि पुत्र सुबाष सरोज ग्रा0सराय मोहन बरबसपुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया था । पीड़िता के बरामदगी व बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1) बी0एन0एस0 व 3/ 4(2) पाक्सों एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी है। आज शुक्रवार को उ0नि0 यशवन्त सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रवि पुत्र सुबाष सरोज ग्रा0सराय मोहन बरबसपुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ को रोहुआ मोड़ से गिरफ्तार किया गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



