Azamgarh news :चोरी गए ट्रैक्टर ट्राली के साथ एक गिरफ्तार
चोरी गए ट्रैक्टर ट्राली के साथ एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
चोरी की घटना के संंबंध में थाना स्थानीय पर तहरीर प्राप्त हुई जिसके संंबंध मेंकध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 117/2025 धारा 316(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त बृजभूषण पाण्डेय पुत्र दयाशंकर पाण्डेय निवासी ग्राम पन्दहा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया तथा ट्रैक्टर की बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। आज शुक्रवार को उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप, का0 अमित यादव, का0 सुरेश यादव एवं का0 विवेक यादव द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त बृजभूषण पाण्डेय पुत्र दयाशंकर पाण्डेय निवासी ग्राम पन्दहा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ को मईखड़गपुर कट के पास से गायब हुए ट्रैक्टर UP-50 CU-6027 मय ट्रॉली सहित गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



