Azamgarh news :यातायात जागरूकता माह में पुलिस ने चलाया जनजागरण अभियान

यातायात जागरूकता माह में पुलिस ने चलाया जनजागरण अभियान

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
“ये परिवर्तन नहीं, एक आन्दोलन है। जागरूकता का, सुरक्षा का, भरोसे का, विश्वास का और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का।”
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीटबेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग व मोबाइल प्रयोग जैसी लापरवाहियों के प्रति चेतना बढ़ाना है। “यह परिवर्तन नहीं बल्कि आजमगढ़ को सुरक्षित, सुगम और अनुशासित यातायात वाला महानगर बनाने की दिशा में एक आन्दोलन है। ट्रैफिक विभाग ने ठान लिया है कि आजमगढ़ को ट्रैफिक व्यवस्था में आदर्श जनपद बनाकर ही छोड़ेंगे।”
अभियान के अंतर्गत स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता रैलियाँ, पोस्टर प्रतियोगिताएँ, नुक्कड़ नाटक, पम्पलेट वितरण, सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम तथा सोशल मीडिया कैंपेन आयोजित किए जा रहे हैं।आजमगढ़ पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि
ट्रैफिक नियमों का पालन करें। हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
मोबाइल का उपयोग वाहन चलाते समय न करें।
जीवन की सुरक्षा आपके अपने हाथ में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button