आजमगढ़ में 200 व 400 मीटर दौड़ समेत कबड्डी में दिखा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

The players displayed excellent performances in Kabaddi, including the 200 and 400 meter races.

Azamgarh

.आजमगढ़ , 7 नवंबर:युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत मेरा युवा भारत आजमगढ़ के तत्वावधान में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 05 व 06 नवंबर 2025 को महाराजगंज ब्लॉक के अंतू स्मारक बालिका इंटर कॉलेज मोतीपुर में किया जिसमे विकास खण्ड महाराजगंज, हरैया, रैनापार, शिवपुर ,गोपालपुर, चाँदपट्टी, हरखपुर, परशुरामपुर ,पकौली, छितोवनी सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन *श्री नफीस अहमद, माननीय विधायक गोपालपुर* ने किया जिसके अंतर्गत सम्पन्न विभिन्न खेल विधाओं के पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रहलाद यादव, प्रबन्धक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए युवाओं को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरन्तर ईमानदारीपूर्वक प्रयत्नशील रहने की सीख दी और कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन प्रदान किया।सभी खिलाड़ियो को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में अधिकतम सहभागिता हेतु भी प्रेरित किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी, मेडल प्रमाण-पत्र व विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता अन्तर्गत 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रूपाली यादव प्रथम, कुमकुम द्वितीय ,शादियां बानो तृतीया

व 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आयुष यादव प्रथम, अभिषेक सोनकर द्वितीय, आदर्श राजभर तृतीय रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में ज्योति यादव प्रथम, प्रिया द्वितीय,प्रतिग्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में आकाश यादव प्रथम, सोहित सोनकर द्वितीय,अभिषेक यादव तृतीय स्थान रहा।

कब्बड़ी बालक वर्ग में टीम रैनापर विजेता व टीम शिवपुर उप-विजेता रही और कबड्डी बालिका वर्ग में टीम मुनेश्वर विजेता रही व उप-विजेता बिलरियागंज रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button