आजमगढ़:ससुराल में रह रहे युवक का पेड़ से लटकता मिला शव,गांव में मचा हड़कंप
The body of a young man living at his in-laws' house was found hanging from a tree, causing panic in the village.

रिपोर्ट:चंदन शर्मा
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान वीरेंद्र उर्फ पप्पू (पुत्र झपसी सिंह, निवासी सुरजनपुर, थाना गंभीरपुर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से अपनी ससुराल बढ़या गांव में रह रहे थे।सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची निजामाबाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।



