आजमगढ़ जिले के जमालपुर गांव में गंदगी अंबार,बीमारी फैलने का खतरा,ग्रामीणों में बढा आक्रोश
Jamalpur village is cluttered with garbage, threatening the spread of disease, and anger among villagers grows.

रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़ जिले के विकासखंड मुहम्मदपुर के जमालपुर गांव में इस समय गंदगी और कचरे के ढेर से बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। गांव के अंदर जगह-जगह कचरा जमा है, वहीं इंडिया मार्का हैंडपंप के पास भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पानी तक मिलना मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते गांव में लंबे समय से साफ-सफाई नहीं हुई है। कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।गांव के खालिद पुत्र अब्दुल कलाम के घर के सामने मैदान में तो इतना कचरा जमा है कि वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। इससे आसपास के इलाकों में मच्छर और दुर्गंध फैल रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल गांव की सफाई कराई जाए और जिम्मेदार सफाई कर्मियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी गंभीर बीमारी का प्रसार न हो।इस मौके पर लुकमान, इकराम, आदिल, एहसान सहित कई ग्रामीणों ने कड़े शब्दों में नाराजगी व्यक्त की और जल्द समाधान की मांग की है।



