Azamgarh news :जानलेवा हमला करने में शामिल तीन गिरफ्तार

जानलेवा हमला करने में शामिल तीन गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
रौनापार थाना अंतर्गत देवारा अचल सिंह निवासी नरसिंह यादव पुत्र रामअचल यादव प्रार्थना पत्र दिया गया कि बच्चों के आपसी विवाद को लेकर अभियुक्तगण ने वादी पर जान से मारने की नियत से लाठी-डंडे से हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे वादी के चाचा रामशकल यादव को भी अभियुक्तों द्वारा गाली-गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 418/2025, धारा 109/115(2)/352/351(3) बी.एन.एस. बनाम। 1. जित्तन पुत्र बंशराज, 2. बिजुली पुत्र बंशराज, 3. अस्तानंद पुत्र जित्तन, समस्त निवासी ग्राम देवारा अचल सिंह, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज शनिवार को उपनिरीक्षक मधुसूदन मिश्रा मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित तीनों अभियुक्तों 1. जित्तन पुत्र बंशराज, 2. बिजुली पुत्र बंशराज, 3. अस्तानंद पुत्र जित्तन,निवासीगण ग्राम देवारा अचल सिंह, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, को बेलहिया ढाला के पास से समय लगभग 08:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button