Azamgarh news :जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अतरौलिया थाना अंतर्गत रघुवर गौरा निवासिनी पूजा राजभर पुत्री राजबिहारी राजभर द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि दीवाल उठाने के विवाद को लेकर अभियुक्तों 1. शिवशंकर राजभर पुत्र राजबिहारी राजभर, 2. अभिषेक राजभर पुत्र शिवशंकर राजभर,
निवासीगण रघुवर गौरा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ ने वादिनी के भाई पीयूष राजभर को गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से प्रहार किया। इस संबंध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 356/25, धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
आज शनिवार को उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मण्डोही मोड़ के पास से अभियुक्त शिवशंकर राजभर पुत्र राजबिहारी राजभर निवासी रघुवर गौरा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 40 वर्ष) को समय 10:45 बजे गिरफ्तार किया गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button