Azamgarh news:महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीनी सोने की चेन, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Azamgarh: Bike-borne miscreants snatch gold chain from woman, incident captured on CCTV

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलबाजबहादुर इलाके में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़िता कुछ समझ भी नहीं पाईं और बदमाश आंख झपकते ही रफूचक्कर हो गए। पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी मदद से पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।जानकारी के अनुसार, गोकुल नगर सेक्टर-1 (कोलबाजबहादुर) निवासी 50 वर्षीय विजयी देवी पांडेय शनिवार शाम कोढ़िया बस्ती से मोरिंगा का पत्ता लेकर घर लौट रही थीं। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचीं, पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठा युवक बिना हेलमेट के था।चेन छिनते ही विजयी देवी सदमे में आ गईं और शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश दूर निकल चुके थे। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने शहर कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने चेन स्नैचिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया है।सीसीटीवी फुटेज में बाइक और दोनों आरोपियों की तस्वीरें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button