आजमगढ़ में गोरक्षा पर गुस्सा उफान पर, प्रशांत सिंह ने कहा-हाफ नहीं,फुल एनकाउंटर होना चाहिए

Anger over cow protection in Azamgarh rises, Prashant Singh says, "There should be a full encounter, not a half encounter."

आजमगढ़:बरदौल में बंधी दो गायों की निर्ममता पूर्वक हत्या के मामले में पूर्व प्रत्याशी प्रशांत सिंह का बड़ा बयान, ऐसे कृत्य कार्य करने वालों का हो फुल एनकाउंटर।बता दे की रविवार को अतरौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरथानी गांव में एक खौफनाक वारदात में एक पशुशाला का ताला तोड़कर उसमे बंधी दो गायों की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना से ग्रामीण पूरी तरह से आक्रोशित है तथा ऐसे लोगों की एनकाउंटर की मांग की जा रही है ।वही इस मामले में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व प्रत्याशी प्रशांत सिंह ने कहा कि ऐसा कृत्य बहुत ही निंदनीय है इसकी शिकायत पूज्य मुख्यमंत्री जी से वार्ता कर करेंगे तथा ऐसे लोगों को बक्सा नहीं जाएगा। ऐसा कृत्य करने वालों का हाफ एनकाउंटर नहीं फुल एनकाउंटर होना चाहिए तथा घटना कारित करने वाले के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई होनी चाहिए। वही मौके पर पहुंचे भाजपा जिला मंत्री नीरज तिवारी, अनिल सिंह, विवेक सिंह, गणेश दत्त दुबे समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर शासन प्रशासन से इस कृत्य को करने वाले लोगों के खिलाफ फुल एनकाउंटर की मांग की है तथा बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इस मामले में क्षेत्र में तनाव व्याप्त है तो वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई थानों की फोर्स बुला ली गई थी। स्वयं क्षेत्राधिकारी, थाना अध्यक्ष भी घटनास्थल पर ही डटे रहे। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित राजू यादव की तरफ से तहरीर प्राप्त हो चुकी है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button