Azamgarh News: सुरक्षित सफर, जिम्मेदार नागरिक” अभियान के तहत थाना अध्यक्ष ने किया हेलमेट वितरण

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज अंतर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से थाना बिलरियागंज, आजमगढ़ में रविवार को थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में “सुरक्षित सफर, जिम्मेदार नागरिक!” अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सड़क पर सतर्क रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों और बाइक चालकों के बीच हेलमेट वितरण भी किया।थाना अध्यक्ष दुबे ने कहा “हेलमेट कानून की मजबूरी नहीं, जीवन की सुरक्षा का कवच है। अपनों के लिए हेलमेट ज़रूरी है, क्योंकि ज़िंदगी अनमोल है।अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने पंपलेट्स व नारे के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया। इस पहल को क्षेत्रवासियों ने सराहा और इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया।



