Azamgarh News: रक्त की हर बूंद बनी उम्मीद — अपराजिता संस्था का रक्तदान अभियान बना प्रेरणा स्रोत

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में रविवार, 9 नवम्बर 2025 को अपराजिता संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर ने शहर में सेवा और संवेदना का वातावरण सजीव कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने फीता काटकर तथा रक्त की कमी से जूझ रहे पांच नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों से किया। शिविर प्रातः 9 बजे शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। उत्साह ऐसा था कि हर घंटे नए रक्तदाताओं की कतार बढ़ती ही चली गई। शिविर में युवाओं से लेकर सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। उनके चेहरों पर यह संतोष स्पष्ट दिखा कि उनका थोड़ा-सा योगदान किसी अनजान मरीज के जीवन में नई रोशनी बन सकता है। कई लोग पहली बार रक्तदान करने पहुंचे, जबकि कई नियमित रक्तदाता भी उपस्थित रहे।
अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि मौसम परिवर्तन के समय एनीमिया के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे ब्लड बैंक में रक्त की कमी महसूस होती है। ऐसे में अपराजिता संस्था का यह प्रयास अनेक गंभीर मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।
सभी दाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित रूप से रक्त एकत्र किया गया। दानकर्ताओं को धन्यवाद प्रमाणपत्र और स्मृति उपहार भी भेंट किए गए।
संस्था की ओर से बताया गया कि रक्तदान के प्रति समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता फैलाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। अपराजिता संस्था ने आगे भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
यह शिविर केवल एक आयोजन नहीं रहा, बल्कि मानवता का सशक्त संदेश बन गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रज्ञा राय (सचिव), अनिल राय (अध्यक्ष), अंजू, अभिषेक, धनंजय, गुडलक, पुनीत पाठक, प्रशांत, अनुराग, सुमी साहू, किरण यादव, नंदिनी यादव, आस्था राय, बीना गुप्ता आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button