Azamgarh News: 30 फीट गहरे कुएं में गिरी नीलगाय, वन विभाग टीम ने तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचाई जान

 

 

 

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़की जनपद के जहानागंज रेंज क्षेत्र में एक वयस्क नीलगाय के 30 फीट गहरे कुएं में गिर जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की जहानागंज रेंज टीम मौके पर पहुंची और नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया।
करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और स्थानीय लोगों की मदद से वन विभाग कर्मियों ने नीलगाय को रस्सों और जाल की मदद से बाहर निकाला। टीम की सूझबूझ और समर्पण से नीलगाय की जान बचाई जा सकी। रेस्क्यू अभियान के सफल समापन पर ग्रामीणों ने वन विभाग टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य पशु संरक्षण की भावना का जीवंत उदाहरण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button