Azamgarh News: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 23 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था को सशक्त बनाने की तैयारी

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 23 पीपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। सूत्रों के अनुसार यह कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उठाया गया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सख्त व चुस्त-दुरुस्त बनाना है। सरकार का कहना है कि अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए इस तरह के बदलाव जरूरी हैं।
नई नियुक्तियों के बाद शासन ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। इस फेरबदल को प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा फैसला है



