Azamgarh news :थाना ए एच टी व श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने सात बाल मजदूरों को कराया मुक्त

थाना ए एच टी व श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने सात बाल मजदूरों को कराया मुक्त

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं बन्धुआ मजदूरों की मुक्ति हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन एवं नोडल अधिकारी थाना ए.एच.टी. (Anti Human Trafficking) अपर पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय के पर्यवेक्षण में, थाना ए.एच.टी. एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद आजमगढ़ के थाना क्षेत्र कोतवाली अन्तर्गत कस्बा मातवरगंज, चौक, पुरानी कोतवाली तथा तकिया बाजार के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कुल 07 बाल श्रमिक विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्य करते हुए पाए गए। मौके पर ही संबंधित बालकों के परिजनों को बुलाकर चेतावनी दी गई तथा बच्चों को उनके सुपुर्द किया गया। परिजनों को यह सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में बच्चों से किसी प्रकार का बाल श्रम न कराया जाए।
साथ ही, संबंधित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम का उल्लंघन करने पर श्रम विभाग द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी किए गए।
संयुक्त टीम द्वारा दुकानदारों एवं आम नागरिकों को बाल श्रम न कराने के लिए जागरूक किया गया तथा मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंट/ढाबा, बेकरी, ऑटोमोबाइल की दुकान, गैराज आदि सार्वजनिक स्थलों पर “बाल श्रम निषेध” संबंधी पोस्टर चस्पा किए गए।
लोगों को शासन एवं प्रशासन द्वारा संचालित आपातकालीन सहायता हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों — 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076, 181 आदि की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button