आजमगढ़:दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़:अतरौलिया पुलिस में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चले की 10.12.2023 को वादिनी मुकदमा ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक12.11.2023 को विपक्षी सिंटू उर्फ निरहू पुत्र प्रकाश सा0 पचरी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी की फोटो व रिकार्डिंग को वायरल करने की धमकी देकर वादिनी के साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत करने पर गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 408/23 धारा 376/323/504/506 भादवि बनाम अभियुक्त सिन्टू उर्फ निरहू उपरोक्त पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। थाना के उ0नि0 संतोष कुमार मय हमराह द्वारा मंगलवार को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सिन्टू उर्फ निरहू पुत्र रामप्रकाश राम सा0 पचरी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को भवनाथपुर चौराहे से समय करीब 10.35 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया | गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button