Azamgarh accident:आजमगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, महिला गंभीर घायल
Two bikes collided head-on in Azamgarh, two died, a woman was seriously injured.

आजमगढ़। जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के मार्टिनगंज–सिकरौर मार्ग पर स्थित कुरियावा मोड़ के पास सोमवार देर शाम करीब सात बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और बाइकों के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान सार्जन सोनकर (36 वर्ष) पुत्र कोमल, निवासी ग्राम भाटीनपारा, थाना फूलपुर, तथा राजेश राजभर (36 वर्ष) पुत्र रामसमुझ, निवासी ग्राम बर्रा, थाना बरदह के रूप में हुई है।राजेश राजभर की पत्नी 32 वर्षीय रानी देवी भी बाइक पर सवार थीं, जो गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार पीयूष सोनकर (18 वर्ष) पुत्र दशरथ, निवासी भाटीनपारा, भी बुरी तरह जख्मी हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल मार्टिनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने सार्जन सोनकर और राजेश राजभर को मृत घोषित कर दिया, जबकि पीयूष सोनकर को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हादसे की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां कोहराम मच गया। सूचना पर सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।



