Azamgarh News: गोपालपुर विधानसभा में धूमधाम से निकली सरदार पटेल एकता यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में चल रही एकता यात्रा के तहत मंगलवार को गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के रुपयनपुर स्थित प्राचीन पातालनाथ महादेव मंदिर प्रांगण से यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए।
एकता यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयनाथ सिंह तथा विधानसभा प्रत्याशी सतेन्द्र राय ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा रुपयनपुर से प्रारंभ होकर परशुरामपुर, डिप्टी की छावनी होते हुए इस्माईलपुर, गोरिया बाजार तक पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति की भावना से सराबोर करते रहे। इस दौरान सरदार पटेल के योगदान और देश की एकता-अखंडता के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया।
कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र बिलरियागंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मय हमराह मुस्तैद रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व क्षेत्रीय मंत्री भाजपा विनोद राय, निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, प्रशासनिक प्रमुख रामसागर सिंह, रामपाल सिंह, आशुतोष मिश्र, रविन्द्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारष नाथ यादव, शैलेन्द्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष दीपक मिश्र, रुद्रप्रकाश राय, बृजेश सिंह, बिशाल सेठ, प्रधान दीनानाथ मिश्र, लालजी सिंह, कुँवर रणंजय सिंह, प्रधान हरीश पाठक, सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव, अरविंद पाठक, सूरज प्रकाश राय, अभिषेक राय (बंटी), तेजप्रताप सिंह, चन्द्रपाल सिंह, चन्दू मौर्य, संतोष पासवान,संदीप जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और देशभक्ति का संदेश प्रसारित किया।



