Azamgarh news :जन शिकायतों (IGRS) के निस्तारण में आजमगढ़ पुलिस को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान

जन शिकायतों (IGRS) के निस्तारण में आजमगढ़ पुलिस को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद आजमगढ़ पुलिस ने जन शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर से की जाती है। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, स्थायी समाधान तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर मासिक रैंकिंग निर्धारित की जाती है।
माह अक्टूबर 2025 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के फलस्वरूप निर्धारित मानकों के अनुसार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
यह उल्लेखनीय है कि इस माह जनपद आजमगढ़ के अंतर्गत आने वाले 19 थाना क्षेत्रों — महराजगंज, देवगाँव, बिलरियागंज, निजामाबाद, फूलपुर, सिधारी, कोतवाली, दीदारगंज, ,मुबारकपुर, कप्तानगंज, रानी की सराय, मेंहनगर, बरदह, रौनापार, अहरौला, पवई, तहबरपुर, तरवां, तथा मेंहनाजपुर — ने भी अपने-अपने स्तर पर IGRS रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद एवं थानों की यह रैंकिंग शिकायतकर्ताओं द्वारा दिये गये फीडबैक एवं निस्तारण की गुणवत्ता के आधार पर शासन स्तर से निर्धारित की जाती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ श्री अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री चिराग जैन के मार्गदर्शन में आजमगढ़ पुलिस द्वारा यह सराहनीय उपलब्धि हासिल की गई है।
इस उपलब्धि से आम नागरिकों एवं शिकायतकर्ताओं में आजमगढ़ पुलिस के प्रति विश्वास एवं संतुष्टि की भावना में वृद्धि हुई है। उच्चाधिकारियों द्वारा इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस कर्मियों की सराहना की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button