Deoria news:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अधिवेशन का हुआ पोस्टर विमोचन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अधिवेशन का हुआ पोस्टर विमोचन।
देवरिया।
बरहज/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत का 65 वें प्रांत अधिवेशन बलिया जिले में होना सुनिश्चित हुआ है जो आगामी 13,14,15 व 16 नवंबर 2025 को मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज बलिया में संपन्न होगा। आयोजित होने वाले अधिवेशन का पोस्टर विमोचन बरहज नगर इकाई द्वारा बी.आर. डी. बी. डी.पीजी कॉलेज आश्रम बरहज में किया गया पोस्टर विमोचन में शोध प्रांत प्रमुख डॉ विनय तिवारी, नगर अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश सिंह नगर उपाध्यक्ष अवधेश उपाध्याय पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ मंजू यादव डॉ.अरविंद पांडे, कंचन तिवारी, डॉ संजीव कुमार जायसवाल, डॉ प्रज्ञा तिवारी, प्रदीप शुक्ला, दिव्याशु विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रांत शोध प्रमुख डॉ. विनय तिवारी ने कहा कि अधिवेशन का उददेश्य राष्ट्रवादी छात्र शक्ति का निर्माण करना है जो राष्ट्र प्रथम की भावना से समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय योगदान कर सकें। नगर अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश सिंह ने बताया इस बार का अधिवेशन गोरक्ष प्रांत के युवा तरुणाई केभविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। अधिवेशन में गोरक्ष प्रांत के 17 सांगठनिक जिलों से लगभग 1500 परिषद के कार्यकर्ता पहुंचेंगे ।



