औषधि निरीक्षक की बड़ी कार्रवाई,7 मेडिकल स्टोरों की बिक्री पर लगी रोक

आजमगढ़ 13 नवम्बर– औषधि निरीक्षक आजमगढ़ सीमा वर्मा द्वारा जनपद में संचालित 07 औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया था। जॉच के दौरान औषधि प्रतिष्ठानों पर पायी गयी कमियों के आधार पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ के द्वारा 01- मेसर्स राज सरस्वती मेडिकल हाल, भैरव जी मंदिर, उसुरकुन्धवा महाराजगंज, जनपद-आजमगढ़ अग्रिम आदेश तक, 02- मेसर्स पूर्वांचल टेªडर्स, खरेवां मोड़, सरायमीर, जनपद-आजमगढ़ को अग्रिम आदेश तक, 03- मेसर्स सौम्या मेडिकल हाल, भंवरनाथ तहबरपुर रोड, अवती, किसुनदासपुर, जनपद-आजमगढ़ को 7 दिन के लिए, 04- मेसर्स अनाया मेडिकल हाल, खसरा नं0-92 मी ग्राउण्ड फ्लोर, नैपुरा नसिरूद्दीनपुर, जनपद-आजमगढ़ को 5 दिन के लिए, 05-मेसर्स देवांक मेडिकल हाल, आकाशदीप होटल के सामने, जमीन सिधारी, जनपद-आजमगढ़ को 7 दिन के लिए, 06- मेसर्स जनता मेडिकल हाल, जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़ को 5 दिन के लिए एवं 07- मेसर्स नयन मेडिकल स्टोर, महाराजगंज, जनपद-आजमगढ़ को 15 दिन के लिए क्रय विक्रय पर रोक लगाते हुए निलम्बित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button