Azamgarh news :ऑपरेशन शिकंजा के तहत 41 फर्जी जमानतदार एवं 10 अभियुक्तों (कुल 51 अपराधियों) को किया गया गिरफ्तार
ऑपरेशन शिकंजा के तहत 41 फर्जी जमानतदार एवं 10 अभियुक्तों (कुल 51 अपराधियों) को किया गया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी श्री यादवेन्द्र पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली नगर जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि जनपद के अपराधियों के जमानत लेने हेतु, जमानतदारों द्वारा अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से डकैती, लूट, हत्या, चोरी, नकबजनी, गैंगेस्टर एक्ट, आबकारी एक्ट, अवैध शस्त्र आदि के प्रकरणों में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध अभियुक्तों से मिलीभगत करके कूटरचित अभिलेखों से एक ही जमानतदार द्वारा कई अभियुक्तों की जमानतें एक ही प्रपत्र से ली गयी है, इन जमानतदारों द्वारा मा0 न्यायालय को गुमराह कर पूर्व में ली गयी जमानतों का भी कोई उल्लेख जमानत लेते समय नहीं किया गया है, साथ ही कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग साजिश के तहत जमानत लेने में किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 594/25 धारा 319(2),318(4),338,336(3), 340(2),61(2),111 बीएनएस बनाम कुल 99 नफर अभियुक्तों(50 जमानतदार, 49 अभियुक्त) के विरुद्ध पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक क्राइम ब्रान्च सुदेश कुमार सिंह द्वारा की जा रही है ।
आज गुरुवार को अभियान चलाकर अभियुक्तों को उनके सम्बन्धित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारियों द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित कुल 51 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ का विवरण/अपराध का तरीकाः-
वर्ष 2025 ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित किया गया जो जमानत पर छुटने के पश्चात् पुनः उन्हें अपराध में संलिप्त पाये गये । जांचोपरान्त पाया गया कि कई अभियुक्तों ने एक ही जमानतदार अथवा संम्पत्ति के आधार पर बार-बार फर्जी जमानत ली है । कुछ वकिलों द्वारा 2000-3000 रुपये की धनराशि लेकर पेशेवर जमानतदारों से जमानत दिलवायी है । कई प्रकरणों में यह भी पाया गया कि पेशेवर जमानतदारों के समस्त कागजात, परिचय पत्र आदि अधिवक्ता अपने पास ही रखते थे और उनका प्रयोग करते रहते थे । गिरफ्तारी के पश्चात् अभियुक्तों ने पूछताछ में यह भी बताया गया कि हम लोग पैसे के लालच में अभियुक्तों की जमानत लेते थे । जिन लोगों की जमानत हमारे द्वारा ली गयी है, हमें उनका नाम पता भी मालूम नहीं है । हमारे द्वारा एक ही खतौनी के कागज पर कई अभियुक्तों की जमानत ली गयी है। जमानत प्रपत्र में लगने वाले शपथ पत्र में भी हमारे द्वारा पूर्व में ली गयी जमानतों के तथ्य छुपाये गये हैं ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
01. मु0अ0सं0 594/25 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2),61(2),111 बीएनएस थाना कोतवाली, आजमगढ़।
अभियुक्त पेशेवर/ फर्जी जमानतदारों का विवरण-
01. खलील उर्फ खलीलुर्रहमान पुत्र अनवर निवासी पुरासोफी मुबारकपुर
02. जितेन्द्र उर्फ पक्का यादव पुत्र केदार प्रसाद यादव निवासी चिरैयाकोट चिरैया कोट,जनपद मऊ
03. अफरोज पुत्र कमालुद्दीन निवासी कस्बा देवगांव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
04. सचिन राजभर पुत्र रामचन्दर राजभर नि0 बेलवाना थाना बरदह बरदह
05. अजय पुत्र दिनेश नि0 बेलवाना थाना बरदह
06. संतोष यादव पुत्र सोखू यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद महराजगंज
07. शेरु उर्फ ताबिस पुत्र शफीक अहमद निवासी नसीरपुर बिलरियागंज
08. बदरूद्दीन पुत्र स्व0 यासीन निवासी छिही बिलरियागंज
09. अब्दुल्ला शेख पुत्र इरशाद निवासी टेउंगा फूलपुर
10. जावेद अख्तर पुत्र सब्बीर अहमद निवासी शेरवां ,सरायमीर
अभियुक्त पेशेवर/ फर्जी जमानतदारों द्वारा जिन अभियुक्तों की जमानत ली गयी, का विवरण-
1 दिनेश चन्द्र पुत्र रामलोचन निवासी एलवल थाना कोतवाली जनपद आजमगढ कोतवाली
2 पतिराम पुत्र रामदेव ग्राम शाहगढ़ थाना सिधारी आजमगढ़ सिधारी
3 ओमप्रकाश पुत्र अंगद निवासी खैरातपुर
4 धर्मनाथ पुत्र शिवनन्दन निवासी जोलहापुर
5 फूलचन्द्र पुत्र सरखू निवासी सौरा
6 मिश्री लाल पुत्र सिधारी निवासी कमहीनपुर
7 दुर्गविजय पुत्र संतराज निवासी कम्हेनपुर
8 मुनीश अहमद पुत्र फौजदार निवासी जमुड़ी
9 तुलसी पुत्र रामपलट निवासी सिही
10 श्रीनिवास पुत्र नाथे निवासी अमदही
11 लगन पुत्र दलीप उर्फ दिलीप निवासी मुईया मकदुमपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ
12 रामवृक्ष पुत्र चिलाउ निवासी अल्लीपुर
13 अर्जुन राम पुत्र जगराम निवासी छाउ
14 जिउत पुत्र बहाल निवासी सलेमपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ देवगाँव
15 राजदेव पुत्र सीताराम निवासी लहुआकला थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ देवगाँव
16 प्रदीप चौहान पुत्र रघुनाथ निवासी रामपुर कठरवा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
17 लालमन उर्फ लालमनि पुत्र रामसुमेर ग्राम बेलवाना थाना बरदह जनपद आजमगढ़
18 करमदेव पुत्र राजबली निवासी ग्राम महुजा नेवादा थाना बरदह जनपद आजमगढ़
19 शोभनाथ पुत्र नन्दलाल निवासी बगौना थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ मेहनाजपुर
20 शिवनाथ पुत्र बरखू निवासी मकबूलपुर उर्फ रामनगर थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ मेहनाजपुर
21 लालता पुत्र मुखराम निवासी करसड़ा थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ मेहनाजपुर
22 शिवमुरत पुत्र नन्दलाल निवासी बगौना थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ मेहनाजपुर
23 हरिनाथ पुत्र नन्दलाल निवासी बगौना थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ मेहनाजपुर
24 श्यामबदन पुत्र फकिर निवासी महावतगढ थाना जीयनपुर आजमगढ जीयनपुर
25 हरिनाथ पुत्र मुखराम निवासी महावतगढ़ जीयनपुर
26 टिल्ठू पुत्र रुपई निवासी नौबरार हरखपुरा महराजगंज
27 दयाराम पुत्र राजबली निवासी अराजीशंकरपुर महराजगंज
28 बेचन यादव पुत्र हरिपाल यादव साकिन रैचन्दपट्टी थाना रौनापार, आजमगढ़ रौनापार
29 रामशकल यादव पुत्र हरिपाल यादव साकिन रैचन्दपट्टी थाना रौनापार, आजमगढ़
30 पतिराम पुत्र महेश यादव निवासी लोहरा अतरौलिया
31 अभयराज पुत्र झपसी निवासी चकमकसूद जहान
32 राजकुमार पुत्र रामलाल निवासी चकमकसूद जहान
33 कमला पुत्र रामकिशुन निवासी राजापुर माफी
34 नन्दगोपाल राय पुत्र रामसमुझ राय साकिन- मेहमौनी थाना- कप्तानगंज जनपद- आजमगढ़
35 माधुरी देवी पत्नी स्व0 कृपाशंकर ग्राम हासापुर थाना तहबरपुर
36 रंजनदास पुत्र स्व0 कृपाशंकर बाजपेयी ग्राम हासापुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
37 पुद्दन पुत्र कलेशर निवासी नाटी
38 रामदुलार पुत्र बल्ली निवासी टैनी
39 मूलचन्द्र पुत्र रामदवर निवासी टैनी
40 बंशराज पुत्र बीरफल साकिन डण्डवा मुस्तफाबाद थाना सरायमीर आजमगढ़
41 राजनराय़ण पुत्र फूलचन्द साकिन खानपुर थाना सरायमीर आजमगढ़



