Azamgarh news :युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला गिरफ्तार

युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 29.10.2025 को उनकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त सत्यम राजभर पुत्र साहब राजभर निवासी ग्राम मोतीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बहला-फुसलाकर भगा ले गया। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 428/25 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
उ0नि0 मधुसूदन मिश्र मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 13.11.2025 को अभियुक्त सत्यम राजभर पुत्र साहब राजभर निवासी ग्राम मोतीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष को हैदराबाद चौराहे से प्रातः 09.25 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button