Azamgarh News: जनसभा में दिखी ध्रुव कुमार सिंह की लोकप्रियता, मंत्री और कार्यकर्ताओं ने की भरपूर तारीफ

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सोमवार को मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र में भारत एकता कार्यक्रम के तहत भव्य भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। राम-जानकी मंदिर से दोपहर 12 बजे शुरू हुई यह यात्रा भटौरा पहुँचकर विशाल जनसभा के साथ संपन्न हुई।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर, पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शबा शमीम, अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस भव्य आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व विशेष रूप से चर्चा का विषय रहा। यात्रा के सफल संचालन से लेकर जनसभा की व्यवस्थाओं तक ध्रुव कुमार सिंह की भूमिका को सभी ने सराहा। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनके मार्गदर्शन और संगठन क्षमता के कारण कार्यक्रम असाधारण रूप से सफल रहा और रिकॉर्ड संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित हुई।जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि यह किसी पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश की एकता को समर्पित कार्यक्रम है। उन्होंने सरदार पटेल द्वारा 550 से अधिक रियासतों के एकीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके सपनों के भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने को ऐतिहासिक कदम बताया।पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बिहार में नीतीश कुमार सरकार के गठन को मोदी-योगी मॉडल और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए इसे एकता की मिसाल बताया। उन्होंने एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को दोहराने की अपील की।इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button