Azamgarh News: खंड विकास अधिकारी द्वारा गौशाला का किया गया औचक निरीक्षण, कमींया मिलने पर लगाई फटकार, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लॉक क्षेत्र के बघावर में स्थित अस्थाई गौशाला का सोमवार को खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया । जिससे गौशाला पर हड़कंप मच गया । वहीं गौशाला की व्यवस्थाओं में कुछ कमीं पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को उन्होंने फटकार लगाई । उन्होंने चेतावनी दिया कि गौशाला पर किसी भी प्रकार की दुर्व्यवस्था नहीं होनी चाहिए अन्यथा लापरवाही पाई गई तो संबंधित पर उचित कार्रवाई की जाएगी । सोमवार शाम लगभग 4:00 बजे हरैया खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि मेरे द्वारा बघावर में अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया गया इस गौशाला में कुल 50 गौवंशों कि क्षमता है मौके पर 41 गौवंश है और एक बीमार है जिसका इलाज चल रहा है । शेष पशु स्वस्थ है उनके चारे पानी की व्यवस्था ठीक-ठाक चल रही है साफ सफाई भी अच्छी है यहां पर तीन पशु टेकर रखे गए हैं जो गोवंशों की देखभाल करते हैं स्थित कुल मिलाकर कुछ संतोषजनक देखने को मिली । वहीं कुछ कमियों पर संबंधित लोगों को हिदायत दी गई है । वही निर्देशित किया गया है कि गौशाला में शेष पशुओं की अभी संख्या जो बाकी है उसको पूरा करें और किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरतें अगर ऐसा होता है तो कार्रवाई की जाएगी ।



