Azamgarh News: साइबर फ्रॉड में होल्ड हुई ₹25,597 की रकम पीड़ित को वापस

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के थाना रौनापार की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में होल्ड कराई गई ₹25,597.48 की रकम पीड़ित अभिषेक सिंह निवासी रामपुर देवारा को वापस दिलाई।
पीड़ित के साथ 27 जुलाई 2025 को ₹70,000 की ऑनलाइन ठगी हुई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई थी। कार्रवाई के दौरान NCRP पोर्टल के जरिए ठग के खाते से होल्ड की गई राशि को न्यायालय की अनुमति के बाद बैंक से समन्वय कर पीड़ित के खाते में सुरक्षित लौटा दिया गया। थाना रौनापार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या लेन-देन से सावधान रहें और धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 पर सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button