Azamgarh news:यशस्वी योजना 2025-26 के लिए संशोधित कार्यक्रम घोषित
Azamgarh: Revised schedule announced for Yashasvi Yojana 2025-26

आजमगढ़ 18 नवम्बर– जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री चेतन सिंह ने बताया है कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री यशस्वी योजनान्तर्गत सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री यशस्वी योजनान्तर्गत के छात्रों द्वारा योजना के लाभ हेतु आवेदन करने एवं शिक्षण संस्थानों के नोडल अधिकारी (एल1) द्वारा आवेदनों के सत्यापन तथा स्टेट नोडल आफिसर (एएनओ) (एल2) द्वारा आवेदन के सत्यापन हेत निम्नानुसार संशोधित तिथि निर्गत की गयी है।
1- Scheme Open from:-02-06-2025
2- Student Application Open Till :- 15-11-2025
3- Defective Application Verification Open Till:- 25-11-2025
4- Institute Verification Open Till:- 25-11-2025
5- DNO/SNO/MNO Verification Open Till:- 05-12-2025
उन्होने उपरोक्त योजनान्तर्गत चयनित शिक्षण संस्थानो एवं छात्रों को सूचित किया है कि सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत नवीन समय-सारिणी के अनुसार आवेदन पत्र सबमिट करते हुए सत्यापन की कार्यवाही करना सूनिश्चित करें।



