Azamgarh News: 25 हजार का इनामिया अपराधी पिन्टू उर्फ़ अशोक मुठभेड़ में घायल, अवैध असलहा-चेन व बाइक बरामद

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ थाना कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात मोहती घाट मेन रोड तिराहा के पास चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपए के इनामिया शातिर अपराधी पिन्टू उर्फ़ अशोक निवासी भिटारी, लोहता (वाराणसी) को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। अभियुक्त के विरुद्ध वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज व आजमगढ़ सहित कई जिलों में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर समेत 10 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
8 नवंबर को कोलबाजबहादुर में वृद्ध महिला की चैन-छिनैती में शामिल होने की बात भी उसने पूछताछ में कबूल की। उसके पास से अवैध तमंचा .315 बोर,दो खोखा कारतूस बरामद हुआ।फोरेंसिक टीम ने मौके से तमंचा, कारतूस, खून की मिट्टी व अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button