Azamgarh news :मुखबिर की सूचना पर अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
बिलरियागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मय हमराह द्वारा गोरिया बाजार में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति, जिसके पास अवैध तमंचा है, जगजीवनपुर से नसीरपुर की ओर नहर मार्ग से जा रहा है और किसी आपराधिक घटना की फिराक में है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची और संदिग्ध व्यक्ति को टॉर्च संकेत देकर रोकना चाहा, जिस पर उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे दबोच लिया।



