Azamgarh news :घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार
घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
तरवा थाना अंतर्गत दोपहर लगभग 12 बजे एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के संबंध में पीड़िता की ओर से दिनांक 01.11.2025 को लिखित सूचना थाना तरवां पर दी गई। इस आधार पर थाना तरवां में मु0अ0सं0 295/25, धारा 64/352/351(3), 333 बीएनएस बनाम कन्हैया चौहान पुत्र पल्टन चौहान सहित कुल 03 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 19.11.2025 को थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त कन्हैया चौहान, निवासी ग्राम सिंहपुर बढ़यापार थाना तरवां को मेहनाजपुर–खरिहानी मुख्य मार्ग से समय लगभग 11:30 बजे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



