Azamgarh news:संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया

मायके वालों के मुताबिक, ससुराल पक्ष ने कविता की मौत को छिपाया और सूचना देरी से दी।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेकनगाड़ा में 28 वर्षीय विवाहिता कविता की मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति यशवंत और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, और हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।मायके वालों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12 बजे पति यशवंत ने कविता की मां को फोन कर बताया कि उनका छह महीने का बेटा लगातार रो रहा है और कविता उसे दूध नहीं पिला रही है। परिजनों का आरोप है कि इस समय तक कविता की मौत हो चुकी थी, लेकिन ससुराल पक्ष ने इस बात को छिपाया। बुधवार सुबह जैसे ही मृतका के निधन की खबर मिली, मायके वाले टेकनगाड़ा पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। वे बच्चों को संभालने में जुटे रहे, जबकि ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते रहे।मृतका के भाई हरिराम ने पुलिस को तहरीर देकर मामले को संदिग्ध बताते हुए न्यायोचित जांच की मांग की है। कविता की शादी सात साल पहले यशवंत से हुई थी, और उनके तीन बच्चे हैं— छह साल की बेटी अनुष्का, तीन साल का बेटा अंश और छह महीने का सबसे छोटा बेटा। दो दिन पहले पूरा परिवार मऊ जिले के भीटी स्थित ननिहाल गया था, और मंगलवार शाम को वे ससुराल लौटे थे।मायके वालों का आरोप है कि मंगलवार रात कविता की तबियत अचानक बिगड़ी और उन्हें पहले मुबारकपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें आजमगढ़ शहर के एक अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button