Azamgarh news:जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जिलाधिकारी ने किया समीक्षा

आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय में गुणवत्तायुक्त सुनिश्चित किया जाए - जिलाधिकारी

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ 19 नवम्बर– जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों की माह अक्टूबर-2025 की समीक्षा की गयी।जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन सुनवाई पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को निर्धारित अवधि में गुणवत्तायुक्त निस्तारित करें, कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में नही जाना चाहिए। उन्होने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होने के उपरान्त शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क करें एवं सबसे अधिक असंतुष्ट फीडबैक वाले ग्रामों में स्थलीय भ्रमण कर शिकायतकर्ताओं से वार्ता करें एवं उनको संतुष्ट करें। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस के प्रकरणों को पूरी गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेकर शिकायतकर्ताओं से बात करें एवं उनको संतुष्ट करते हुए प्रकरण का गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें।जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने एबीएसए पवई से स्पष्टीकरण लेने एवं उसकी कॉपी उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त कार्यालय से अल्पसंख्यक कल्याण, खण्ड विकास अधिकारी बिलरियागंज एवं अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी में प्राप्त सी श्रेणी के संदर्भ प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी दशा मंे प्रकरण डिफाल्टर एवं सी श्रेणी में नही होना चाहिए।आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त फीडबैक के अनुसार अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जहानागंज द्वारा 05 प्रकरण में से 01 प्रकरण में शिकायतकर्ता से सम्पर्क किया गया, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जहानागंज के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि शासनादेश के अनुसार विभागीय सम्पत्ति के रख-रखाव की जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारी की होती है। इसलिए यदि किसी सरकारी जमीन पर किसी ने कब्जा किया हो तो, उसको नोटिस देते हुए कब्जा हटाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री गम्भीर सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, उपायुक्त उद्योग श्री एसएस रावत, एलडीएम, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री उपेन्द्र कुमार, अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन श्री सुशील कुमार मिश्र सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button